लाइव न्यूज़ :

रियलिटी शो 'द एक्टिविस्ट' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:52 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने रियलिटी शो सीरीज़ 'द एक्टिविस्ट' में अपनी भागीदारी को लेकर व्यापक स्तर पर विरोध होने के बाद शुक्रवार को माफी मांगी और कहा कि कार्यक्रम के खिलाफ हुई आलोचना पर गौर किया गया और वह इसकी कमियों को स्वीकार करती हैं।

सीबीएस और ग्लोबल सिटीजन द्वारा निर्मित इस सीरीज़ में सेलिब्रिटी जजों के एक पैनल के सामने अधिकार कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया गया। कार्यक्रम में इन कार्यकर्ताओं की सफलता को उनके सोशल मीडिया अभियानों के आधार पर आंका गया।

कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर तुरंत लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें कई लोगों ने सीरीज़ को असंवेदनशील करार देते हुए इसकी आलोचना की।

इस रियलिटी शो में अमेरिकी गायक-गीतकार अशर और "डांसिंग विद द स्टार्स" स्टार जूलियन होफ के साथ प्रियंका को जज के रूप में शामिल किया गया था।

प्रियंका ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य उन कार्यकर्ताओं के महान कार्यों को बताना था, जो एक ऐसे उद्देश्य के लिए अथक परिश्रम करते हैं जिसके लिए उनमें जुनून है। प्रियंका ने स्वीकार किया कि शो का प्रारूप गलत था।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं पिछले एक हफ्ते के दौरान आप सभी की आवाज बुलंद करने से प्रभावित हुई हूं। जब लोग एकजुट होकर किसी विषय को लेकर अपनी आवाज उठाते हैं और विचार रखते हैं, तो स्वाभाविक रूप से उसका प्रभाव पड़ता है। हमने आप सभी के विचारों को सुना। हम स्वीकार करते हैं कि शो की अवधारणा गलत थी। मेरे शो में हिस्सा लेने से कई लोग नाराज़ हुए हैं, मैं उन सभी से माफी मांगती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट