लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा से निलंबन के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद टीवी के एंकर पद से इस्तीफा दिया

By विशाल कुमार | Updated: December 5, 2021 15:45 IST

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को लिखे एक पत्र में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बहुत दुख के साथ मैं संसद टीवी के शो मेरी कहानी के एंकर का पद छोड़ रही हूं. जब संविधान की मेरी प्राथमिक शपथ से मुझे वंचित किया जा रहा है तो मैं संसद टीवी पर बने रहने के लिए तैयार नहीं हूं.

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी को 11 अन्य सांसदों के साथ राज्यसभा से निलंबित किया गया हैमानसून सत्र के दौरान हंगामे को लेकर राज्यसभा सभापति ने कार्रवाई की हैचतुर्वेदी ने संसद टीवी के कार्यक्रम मेरी कहानी के एंकर पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया.

नई दिल्ली: मानसून सत्र के दौरान हंगामे को लेकर पूरे शीतकालीन सत्र से 11 अन्य सांसदों के साथ राज्यसभा से निलंबित होने वाली शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद टीवी के कार्यक्रम मेरी कहानी के एंकर पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया।

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि बहुत दुख के साथ मैं संसद टीवी के शो मेरी कहानी के एंकर का पद छोड़ रही हूं। जब संविधान की मेरी प्राथमिक शपथ से मुझे वंचित किया जा रहा है तो मैं संसद टीवी पर बने रहने के लिए तैयार नहीं हूं।

ट्विटर पर साझा किए गए अपने पत्र में चतुर्वेदी ने कहा कि यह निलंबन मेरे संसदीय ट्रैक रिकॉर्ड और कर्तव्य की पुकार से परे मेरे योगदान की अवहेलना करने के लिए चुना गया ताकि महिला सांसदों को अपनी यात्रा साझा करने के लिए एक मंच दिया जा सके। मेरा मानना ​​है कि अन्याय किया गया है, लेकिन जैसा कि सभापति ने इसे वैध माना है तो मुझे इसका सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह मेरा कर्तव्य बनता है कि जब आज राज्यसभा के इतिहास में सबसे ज्यादा महिला सांसदों को इस देश के लोगों हेतु बोलने के लिए पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया है, तब मुझे उनके लिए बोलने और एकजुटता से खड़े होने की जरूरत है. यह भी कभी नहीं भूलना चाहिए कि पिछले सत्र के बलबूते पर 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जाना संसद के इतिहास में कभी नहीं हुआ है।

प्रियंका के इस फैसले के पक्ष में विपक्ष के कई सांसद उनके साथ खड़े नजर आए। विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है और इस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।

केरल से कांग्रेस सांसद ने हिबी इडेन ने कहा कि मैं राज्यसभा सहयोगी प्रियंका चतुर्वेदी के साथ एकजुटता व्यक्त करता हूं। असंसदीय प्रथाओं को माफ नहीं किया जा सकता है और हमें लोकतंत्र पर इस हमले का विरोध करने की जरूरत है।

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी इसकी तारीफ करते हुए कहा कि अब विपक्ष के केवल एक सांसद संसद टीवी के होस्ट के रूप में बचे हैं और मुझे उम्मीद है कि वह भी संसद का मजाक उड़ाने वाली सरकार को झटका देंगे।

बता दें कि, प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर संसद टीवी के एक कार्यक्रम के होस्ट के रूप में चुने गए हैं.

टॅग्स :राज्य सभाप्रियंका चतुर्वेदीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू