लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र से महिलाओं को अपमानित करने वाले ऐप के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 17:21 IST

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई शिवसेना ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि महिलाओं को लक्षित कर उनका अपमान करने वाले ऐप के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में शिव सेना की राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले यूट्यूब चैनल ने एक समुदाय विशेष की महिलाओं की “नीलामी का सीधा प्रसारण” किया था जिस पर शारीरिक सौंदर्य पर ‘रेटिंग’ दी गई थी। चतुर्वेदी ने कहा कि अपमानजनक टिप्पणियां भी अपलोड की गई थीं।

पत्र में कहा गया कि हाल में एक अन्य ऐप में पत्रकारों समेत कई महिलाओं को परेशान करने की नीयत से उनकी अनुमति के बगैर उनकी तस्वीरें अपलोड की गई थीं जिसके बाद उनमें से कई पीड़िताओं ने अपने सोशल मीडिया खाते बंद कर दिए थे।

चतुर्वेदी ने कहा कि इन दोनों घटनाओं के संबंध में दिल्ली और नोएडा पुलिस ने मामले दर्ज किये थे लेकिन कड़े कानून न होने के कारण ऐसे कृत्य करने वालों के हौंसले बुलंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों