लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने लोगों से एक दूसरे के साथ खड़े होने की अपील की, सत्तापक्ष पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कोरोना महामारी के खिलाफ लोगों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि सत्ता में बैठे लोगों का अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना दुखद है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक ऑडियो संदेश में कहा, ‘‘कोरोना के चलते हम सब अंधेरे के दौर से गुजर रहे हैं। आप में से कई लोग अपनों को खोने की असीम पीड़ा का सामना कर रहे हैं और कई लोग अपनों की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस महामारी ने हम सबके जीवन को बदल दिया है।’’

उन्होंने सत्तापक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह दुखद है कि जिनके हाथों में सत्ता है, जिनके पास जिम्मेदारी है, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से न सिर्फ पल्ला झाड़ लिया है बल्कि झूठ बोल रहे हैं और लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

बहरहाल, प्रियंका ने लोगों का आह्वान किया कि वे इस मुश्किल घड़ी में एक दूसरे के साथ खड़े हों।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस महामारी पर जीत हासिल करके इंसानियत की नयी इबारत लिखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र