लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने योगी सरकार पर लगाया लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप : प्रधानमंत्री पर तंज कसा

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:32 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राज्य में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है और यही वजह है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शाबाशी और प्रमाण पत्र दे रहे हैं।

शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका ने शाम को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘उत्तर देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और उसके (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) पीछे मोदी जी का हाथ है। वह यहां आकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। कल प्रधानमंत्री जी बनारस आए। उन्होंने सबसे पहले योगी जी को प्रमाण पत्र दिया कि कोविड-19 की दूसरी लहर में उन्होंने अच्छा काम किया, जबकि योगी सरकार बुरी तरह विफल साबित हुई थी।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश में अब विकासवाद है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहती हूं कि यह कैसा विकासवाद है कि जब कोरोना की दूसरी लहर चली थी तब आपने पंचायत चुनाव करवाए। उस दौरान ना जाने कितने लोग संक्रमित हुए। चुनाव में ड्यूटी करने वाले न जाने कितने अध्यापकों की कोविड-19 से मौत हुई लेकिन आपने पंचायत के चुनाव कराए क्योंकि आपने सोचा कि चुनाव के परिणाम आपके पक्ष में आएंगे, मगर परिणाम आपकी इच्छा के अनुसार नहीं आया तब जब जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुखों का चुनाव हुआ तो आपने हिंसा फैला दी।’’

प्रियंका ने सरकार पर आरोप लगाया, ‘‘आपका प्रशासन, आपकी पुलिस उम्मीदवारों का अपहरण कर रही थी। नामांकन पत्र फाड़े जा रहे थे। महिला उम्मीदवारों को मारा पीटा जा रहा था। उनके वस्त्र खींचे जा रहे थे। तमाम जिलों में प्रशासन सदस्यों को धमकी दे रहा था।’’

इससे पहले, प्रियंका दोपहर में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची। उसके बाद वह 'कौल हाउस' के लिए निकलीं। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने हजरतगंज पहुंचकर जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने मौन धारण करके धरना शुरू कर दिया।

इस बीच, प्रदेश महिला कांग्रेस की मध्य जोन इकाई की उपाध्यक्ष और मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरूसा राना ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन से पहले प्रियंका का अभिवादन करने उनके नजदीक पहुंचीं तो लल्लू ने उन्हें बेइज्जत करके वहां से चले जाने को कहा।

इस बारे में लल्लू का पक्ष नहीं मिल सका क्योंकि वह प्रियंका के साथ बैठकों में व्यस्त थे।

प्रियंका ने आज देर शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर किसान संगठनों के साथ बैठक करके नए कृषि कानूनों के मुद्दे पर चर्चा की। उसके बाद प्रदेश कार्यकारणी, पदाधिकारियों और जिला शहर अध्यक्ष के साथ बैठक की।

प्रियंका अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अमेठी तथा रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। उसके बाद वह बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

कांग्रेस महासचिव पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगी। उसके बाद शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र