लाइव न्यूज़ :

प्रियदर्शन ने ‘हंगामा 2’ की शूटिंग पूरी की

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:17 IST

Open in App

मुंबई, एक फरवरी फिल्मनिर्माता प्रियदर्शन ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘हंगामा 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

इस फिल्म में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मीजान समेत अन्य कलाकारों ने भूमिका अदा की है। यह प्रियदर्शन की सफल फिल्म ‘हंगामा’ का सिक्वल है। पहली फिल्म में रावल, शोमा आनंद और अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी, रिम्मी सेन समेत अन्य कलाकार थे। निर्देशक ने कहा कि मूल फिल्म की सफलता को देखते हुए उससे अधिक मनोरंजक फिल्म बनाना एक चुनौती थी। पहली फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी।

फिल्म की शूटिंग यहां रविवार को पूरी हुई और निर्देशक का जन्मदिन भी मनाया गया। प्रियदर्शन शनिवार को 64 साल के हो गए। फिल्म निर्माता रतन जैन ने कहा कि टीम का उद्देश्य ‘हंगामा 2’ को पूरी तरह से कॉमेडी पैकेज के रूप में तैयार करना था और उन्हें इस बात की खुशी है कि टीम ऐसा करने में कामयाब रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल