लाइव न्यूज़ :

अर्णब गोस्वामी, कंगना रनौत के खिलाफ नोटिस को लेकर विशेषाधिकार समिति को और समय मिला

By भाषा | Updated: July 6, 2021 12:46 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र विधानसभा ने पत्रकार अर्णब गोस्वामी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ विशेषाधिकार समिति को अपनी रिपोर्ट देने के लिए और समय दिया है। समिति को अब अपनी रिपोर्ट देने के लिए विधानमंडल के अगले सत्र के अंतिम दिन तक का समय मिल गया है।

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने पिछले साल सात सितंबर को गोस्वामी और रनौत के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था।

समय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव मंगलवार को विशेषाधिकार समिति के प्रमुख दीपक केसरकर (शिवसेना) द्वारा पेश किया गया और सदन ने ध्वनि मत से उसे मंजूरी दे दी।

सरनाईक ने पिछले साल गोस्वामी और रनौत पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के अन्य नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

पहले रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की थी जिसके बाद विधायक का अभिनेत्री के साथ विवाद हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया