लाइव न्यूज़ :

आरक्षण को खत्म करने का एक तरीका है निजीकरण : प्रियंका

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:44 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 29 दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने देश की विभिन्न संस्थाओं और इकाइयों को निजी हाथों में देने को आरक्षण खत्म करने का हथकंडा करार देते हुए बुधवार को कहा कि इससे देश का भला नहीं हो सकता।

प्रियंका ने फिरोजाबाद में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' शक्ति संवाद के दौरान कहा, "जितनी बड़ी-बड़ी संस्थाएं हैं, वह सब प्रधानमंत्री के मित्रों को बेच दी गई हैं। इसका मतलब समझिये। आज आपको सरकारी संस्थानों में आरक्षण मिलता है। जब प्राइवेट नौकरी मिलेगी तो क्या आपको आरक्षण मिलेगा? यह आरक्षण को भी खत्म करने का एक तरीका है।"

उन्होंने कहा कि इसमें देश की भलाई नहीं है क्योंकि सबसे ज्यादा रोजगार इन्हीं संस्थाओं से आते हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं कोई खोखला नारा नहीं है। यह सिर्फ वोट हासिल करने का नारा नहीं है। यह नारा है आपको सशक्त करने का, ताकि आप अपनी शक्ति पहचानें। इस चुनाव में अगर आप कांग्रेस पार्टी को सशक्त करेंगे तो आप देखेंगे कि महिलाएं सशक्त होंगी।"

महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की हिदायत देते हुए प्रियंका ने कहा कि देश के हर घर में महिलाएं हैं। अगर वे एकजुट हो जाएं और मन बना लें कि वह अपने देश को बदलेंगी और अपनी राजनीति को भी बदलेंगी तो निश्चित रूप से बड़ा बदलाव आएगा।

संवाद के दौरान एक छात्रा द्वारा संसद तथा विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण को लेकर एक पूछे गए सवाल पर प्रियंका ने कहा, "जब से हमने लड़कियों का मुद्दा उठाया है तब से दूसरी पार्टियां भी अचानक जाग गई हैं। अचानक अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सिर्फ महिलाओं की रैली की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की। यह क्यों हो रहा है... क्योंकि लोग समझने लगे हैं कि महिलाओं की बहुत बड़ी शक्ति है जिसे नकारा नहीं जा सकता। अगर हम उत्तर प्रदेश में क्रांति लाएंगे तो मैं दावा कर सकती हूं कि संसद भी इसे (महिला आरक्षण) नकार नहीं पाएगी।"

प्रियंका ने केंद्र सरकार की बहु प्रचारित उज्ज्वला योजना के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए कहा "यह सरकार महिलाओं के हक को नकारती है। सरकार की मानसिकता यही है कि उसने आपको एक गैस सिलेंडर पकड़ा दिया और उसके साथ ही अपनी सारी जिम्मेदारी को समाप्त मान लिया। आप दूसरा सिलेंडर कैसे खरीदेंगी, वह पूछा तक नहीं। वह सोचते हैं कि सिर्फ एक गैस सिलेडर देने से आप सब उनको वोट देंगी। मानसिकता यही है कि महिलाओं को नकारा जा सकता है।"

उन्होंने कहा "कांग्रेस पार्टी की मानसिकता अलग है। हम चाहते हैं कि आप आगे बढ़ें। हमने एक घोषणापत्र बनाया है जिसमें हमने लिखा है कि हम आपके लिए क्या करना चाहते हैं। हम हर जगह महिलाओं के लिए एक अलग व्यवस्था बनाना चाहते हैं ताकि हर जगह महिलाओं को बेहतर तरीके से सुना जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया