लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण इलाकों में आधुनिक तरीके से कैंसर का उपचार मुहैया कराए निजी क्षेत्र : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: October 3, 2021 19:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन अक्टूबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ग्रामीण इलाकों में आधुनिक तरीके से कैंसर का उपचार मुहैया कराने के लिए निजी क्षेत्र से राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने का रविवार को आह्वान किया। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ‘राज्य कैंसर संस्थान’ में पीईटी-एमआरआई मशीन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल रोग की सही पहचान करने में सहायता मिलेगी, बल्कि मरीजों पर विकिरण का प्रभाव भी कम होगा।

पीईटी-एमआरआई तकनीक से शरीर के भीतर की विस्तृत तस्वीर प्राप्त होती है। भारत में इस तरह की यह चौथी और पूर्वोत्तर राज्यों में पहली मशीन है। असम सरकार ने ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के साथ मिलकर ‘डिस्ट्रिब्यूटेड कैंसर केयर मॉडल’ का क्रियान्वयन करने का प्रस्ताव रखा है। इस पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि अन्य राज्यों को भी इसे अपनाना चाहिए ताकि कैंसर के मरीजों को समय पर और प्रभावी उपचार मिल सके।

किसी बड़े अस्पताल के बजाय मरीजों के घर के नजदीक तक मानकीकृत और किफायती उपचार पहुंचाने के लिए मरीज केंद्रित संस्थान बनाने का हवाला देते हुए नायडू ने कहा कि इससे घर के पास कैंसर का उच्च गुणवत्ता वाला इलाज मिल सकेगा और खर्च भी कम होगा।

उपराष्ट्रपति ने कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करने के लिए असम सरकार और राज्य के चिकित्साकर्मियों की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन के लिए किफायती और आसानी से उपलब्ध कराने की जरूरत पर बल दिया।

इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि नई पीईटी-एमआरआई इकाई से पूर्वोत्तर में कैंसर के इलाज में बहुत मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि 62 करोड़ रुपये की लागत से बनी मशीन पीईटी-सीईटी से तेज काम करती है और यह उन्नत कैंसर अनुसंधान के लिए आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम सरकार टाटा ट्रस्ट्स के साथ साझेदारी कर कैंसर रोगियों के समय पर उपचार के लिए राज्य में ‘डिस्ट्रिब्यूटेड कैंसर केयर मॉडल’ का क्रियान्वयन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां