लाइव न्यूज़ :

निजी स्कूलों को सामान्य श्रेणी का इंतजार किए बिना ईडब्ल्यूएस छात्रों को दाखिला देना चाहिए:सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के निजी स्कूलों को सरकार द्वारा भेजी गई आवंटित सूची के आधार पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तहत छात्रों को प्रवेश देने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इसके लिए स्कूलों को सामान्य श्रेणी के दाखिलों की आवश्यक संख्या पूरी होने का इंतजार नहीं करना चाहिए।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, '' निजी स्कूलों को ये निर्देश दिया है कि इस साल के 25 फीसदी ईडब्ल्यूएस श्रेणी में दाखिले की प्रक्रिया, सामान्य वर्ग के 75 फीसदी दाखिलों का इंतज़ार किए बिना, जल्द पूरी की जाए।

वर्ष 2009 के शिक्षा का अधिकार कानून के तहत नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। इस श्रेणी के लिए छात्रों का चयन दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित ड्रॉ के जरिए किया जाता है।

उपमुख्यमंत्री ने ऑनलाइन प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार ने एक प्रावधान किया है कि वह स्कूलों द्वारा सीटों की संख्या को लेकर उपलब्ध करायी गई जानकारी और प्राप्त आवेदनों के आधार पर ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के दाखिले के लिए ड्रॉ निकालेगी।

उन्होंने कहा, '' ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत मांगे गए आवेदन के बाद हमें करीब 1.26 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिसके आधार पर हमने 32,500 सीटों पर ड्रॉ निकाला है।''

ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत दाखिले की प्रक्रिया सात अप्रैल को शुरू की गई थी और पहला ड्रॉ 30 अप्रैल को होना था लेकिन कोविड महामारी की दूसरी लहर के कारण स्थगित होने के बाद इसे 15 जून को आयोजित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे