लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों ने अनिश्चितकाल के लिए ऑनलाइन कक्षाएं बंद कीं

By भाषा | Updated: July 12, 2021 13:26 IST

Open in App

भोपाल, 12 जुलाई मध्य प्रदेश के लगभग 47,800 निजी स्कूलों ने सोमवार को कक्षा 9वीं से 12वीं तक नियमित कक्षाएं शुरू करने और कोविड-19 महामारी के कारण संस्थाओं का मान्यता शुल्क माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर अपनी ऑनलाइन कक्षाओं को अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया है।

मध्य प्रदेश के 2,800 स्कूल केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और 45,000 स्कूल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) से संबद्ध हैं। एमपीबीएसई से जुड़े स्कूलों के संगठन एमपी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित सिंह ने बताया, ‘‘राज्य सरकार से इस मामले में सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद हमने सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए ऑनलाइन कक्षाएं निलंबित कर दी हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि अधिकारी पहले से बंद स्कूलों का निरीक्षण करना बंद करें और संस्थाओं के मान्यता प्रमाण पत्र एक के बजाय पांच सालों के लिए नवीनीकृत करें। उन्होंने कहा कि हमारे नुकसान को देखते हुए प्रदेश सरकार को निरीक्षण के दौरान वार्षिक स्कूल मान्यता शुल्क नहीं लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘स्कूलों के निरीक्षण की आड़ में हमें परेशान किया जा रहा है।’’ इसके अलावा सिंह ने शिक्षा के अधिकार के तहत प्रदेश सरकार से उनके बकाया भुगतान की भी मांग की।

सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के संगठन एमपी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीआर मोदी ने कहा, ‘‘प्रदेश में लगभग 2800 निजी स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं, जिन्होंने सोमवार से ऑनलाइन कक्षाएं बंद कर दी हैं। हम अन्य बातों के अलावा 9वीं से 12वीं कक्षाओं को तुरंत फिर से शुरू करना चाहते हैं। जब अन्य सभी चीजें खुल गई हैं तो स्कूलों में उच्च कक्षाओं को फिर से खोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।’’

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और प्रदेश के स्कूल शिक्षा आयुक्त जयश्री कियावत से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल