लाइव न्यूज़ :

निजी विद्यालय आठवीं कक्षाओं तक के छात्रों के लिए प्रोजेक्ट आधारित मूल्यांकन के पक्ष में

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न निजी विद्यालयों ने कोविड-19 महामारी के चलते लगातार (भौतिक) कक्षाएं बंद रहने के मद्देनजर आठवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने अथवा प्रोजेक्ट एवं गृहकार्यों के आधार पर उनका मूल्यांकन करने की योजना बनायी है।

दिल्ली सरकार ने बुधवार को अपने विद्यालयों के वास्ते आठवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के लिए दिशानिर्देश जारी किये थे। उसने ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द करते हुए विद्यालयों से विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट एवं गृहकार्यों के आधार पर ग्रेड देने को कहा था ।

हालांकि सरकार ने निजी विद्यालयों को स्वयं ही अपना कार्यक्रम बनाने एवं मूल्यांकन का अपना तौर तरीका तय करने की छूट दी थी।

रोहिणी के एमआरजी विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका बरारा ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान जो अध्यापन की ऑनलाइन व्यवस्था थी उसमें उपस्थिति में नियमितत का लाभ आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को देना, वाकई उनके लिए बहुत लाभप्रद एवं उत्साहजनक है।’’

शालीमार बाग के माडर्न स्कूल की प्राचार्य अल्का कपूर ने कहा, ‘‘ हम मुश्किल दौर में रह रहे हैं जहां जिंदगियां बचाना बाकी सभी चीजों से ऊपर है । भारतीय शिक्षा व्यवस्था के तौर तरीके में काफी बदलाव आया है। इसलिए आठवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत करने का दिल्ली सरकार का फैसला सही एवं स्वागतयोग्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम विद्यार्थियों का उनके गृहकार्य, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, प्रोजेक्ट कार्य और ऑनलाइन परीक्षाओं के आधार पर मूल्यांकन एवं वर्गीकरण करते आ रहे हैं। वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर प्रोजेक्ट कार्य एवं गृहकार्य की अहमियत ऑनलाइन परीक्षाओं से अधिक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर