लाइव न्यूज़ :

निजी स्कूल के मालिक सह प्राचार्य को छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सजा ए मौत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:25 IST

Open in App

पटना, 16 फरवरी पटना जिला की एक अदालत ने निजी स्कूल के मालिक सह प्राचार्य को स्कूल की ही 11 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायधीश (पॉक्सो) अवधेश कुमार ने दोषी राज सिंघानिया उर्फ अरविंद को सजा सुनाते हुए कहा कि वह ऐसे अपराध का दोषी है जो बहुत जघन्य और दुर्लभतम है इसलिए वह किसी उदारता का हकदार नहीं है।

अदालत ने अरविंद पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उसके एक सहयोगी अभिषेक कुमार को इस मामले में आजीवन कारावास और 50,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी गई है।

यह मामला सितंबर 2018 में सामने आया। बीमारी होने पर बच्ची को उसके माता-पिता डॉक्टर के पास लेकर गाए जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आयी। इसके बाद छात्रा ने बताया कि फुलवारी शरीफ इलाके में स्थित अपने स्कूल में यौन शोषण का शिकार हो रही थी।

बाद में महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और लड़की का एक सरकारी अस्पताल में गर्भपात कराया गया। अरविंद का डीएनए परीक्षण कराए जाने पर रिपोर्ट में उसपर लगे आरोप की पुष्टि हुई थी।

पीड़िता की मां जिन्होंने कानूनी लड़ाई जारी रखते हुए शहर छोड़ दिया है, ने कहा, ‘‘मुझे सरस्वती पूजा पर न्याय मिला है। मैं राहत महसूस कर रही हूं। दोषी शिक्षक जैसे महान पेशे पर एक बदनुमा दाग था।’’

अपने रिकॉर्ड किए गए बयान में लड़की ने कहा था कि अभिषेक ने एक दिन उससे कहा कि उसे प्राचार्य ने अपने चेंबर में बुलाया है। प्राचार्य ने उसे अपने चेंबर के अंदर बने एक कक्ष से एक रजिस्टर लाने के लिए कहा और जब वह कक्ष में गयी तो उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती की। प्राचार्य द्वारा यौन उत्पीड़न जारी रखा गया और अभिषेक की मदद से अपने कुकृत्य का एक वीडियो भी शूट किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे वायरल कर दिया जाएगा।

अदालत ने लड़की को बिहार पीड़िता मुआवजा योजना के तहत 15 लाख रुपये की राशि प्रदान किए जाने का भी आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट