लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में निजी स्कूल के संचालक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:00 IST

Open in App

जींद, 14 जून हरियाणा में उचाना हलके के अलीपुरा गांव में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि गांव अलेवा निवासी सुरेश (48) ने अलीपुरा गांव में एक विद्यालय खोल रखा था और पिछले लगभग 20-22 साल से वह यहीं पर रह रहे थे। सोमवार अल सुबह सुरेश सैर के लिए निकले थे कि तभी कार सवार दो-तीन अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि सुरेश के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उचाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । उन्होंने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार करीब दो साल पहले सुरेश के बेटे साहिल की भी रोहतक के नेकीराम कॉलेज में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी और इस मामले में 12 युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था और सुरेश इस मामले में मुख्य गवाह थे।

इस बीच, गुस्साए परिजनों और अलीपुरा गांव के लोगों ने सुरेश के शव को राजमार्ग पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक ने मृतक के परिजनों, ग्रामीणें को बताया कि पुलिस निरंतर छापेमारी कर रही है और काफी जगहों पर छापेमारी की गई है। पुलिस अधीक्षक के आश्वसन पर भी ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं हुए।

पुलिस अधीक्षक के जाने के कुछ देर के बाद एसडीएम और पुलिस उपाधीक्षक के समझाने पर मृतक के परिजनों ने गृह मंत्री अनिल विज के नाम मांग पत्र दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द से जल्द हत्यारों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार करने, शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने आश्वासन दिया तो परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग को सरकार के पास भेजने की बात कही। मांग पत्र एसडीएम के माध्यम से गृह मंत्री अनिल विज को भेजा गया।

इस बीच, मृतक के भाई कर्मबीर ने कहा कि उनके भतीजे साहिल की 2018 में रोहतक में हत्या कर दी गई थी और इस घटना में जो अपराधी शामिल थे, उनका परिवार, पंचायत के माध्यम से समझौते का दबाब बना रहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने आशंका जताई कि जिन लोगों ने रोहतक में उनके भतीजे की हत्या की थी, हो सकता है कि उन्होंने खुद या किसी से सुपारी देकर उनके भाई की हत्या कराई हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां