लाइव न्यूज़ :

‘‘असहाय’’ अभिभावकों का शोषण कर रहे निजी स्कूल, किताबें और यूनीफार्म चार गुना अधिक दाम पर बेचते हैं

By भाषा | Updated: July 26, 2019 14:36 IST

भाजपा के श्वेत मलिक ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ निजी उद्योगपतियों ने शिक्षा उद्योग को लाभ अर्जित करने वाला कारोबार बना लिया है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल पहले अभिभावकों ने ‘‘डोनेशन’’ लेते हैं फिर स्कूल की इमारत के नाम पर शुल्क लिया जाता है और उसके बाद उन्हें स्कूल से ही किताबें और यूनीफार्म चार गुना अधिक दाम में खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘बच्चे के अभिभावक अपने लिए घर नहीं बनवा पाते और एक ही स्कूल की एक से अधिक इमारतें खड़ी हो जाती हैं।’’सपा के सुरेन्द्र सिंह नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस में 150 फीसदी की वृद्धि हुई है।कुछ निजी उद्योगपतियों ने शिक्षा उद्योग को लाभ अर्जित करने वाला कारोबार बना लिया है।

निजी स्कूलों में मनमानी फीस लिए जाने का मुद्दा उठाते हुए राज्यसभा में सदस्यों ने शुक्रवार को मांग की कि सरकार को एक कानून बना कर फीस का नियमन किया जाना चाहिए ताकि निजी शैक्षिक संस्थान ‘‘असहाय’’ अभिभावकों का शोषण न कर सकें।

भाजपा के श्वेत मलिक ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ निजी उद्योगपतियों ने शिक्षा उद्योग को लाभ अर्जित करने वाला कारोबार बना लिया है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल पहले अभिभावकों ने ‘‘डोनेशन’’ लेते हैं फिर स्कूल की इमारत के नाम पर शुल्क लिया जाता है और उसके बाद उन्हें स्कूल से ही किताबें और यूनीफार्म चार गुना अधिक दाम में खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है।

उन्होंने कहा ‘‘बच्चे के अभिभावक अपने लिए घर नहीं बनवा पाते और एक ही स्कूल की एक से अधिक इमारतें खड़ी हो जाती हैं।’’ मलिक ने मांग की कि सरकार को एक कानून बना कर फीस का नियमन किया जाना चाहिए ताकि निजी शैक्षिक संस्थान असहाय अभिभावकों का शोषण न कर सकें।

सपा के सुरेन्द्र सिंह नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस में 150 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 2018 में निजी स्कूलों पर नियंत्रण के लिए राज्य में एक कानून बनाया गया था लेकिन इसका कार्यान्वयन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने भी निजी स्कूलों की कथित मनमानी पर रोक के लिए सरकार से एक कानून बनाए जाने की मांग की। विभिन्न दलों के सदस्यों ने इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रएम. वेकैंया नायडूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी