लाइव न्यूज़ :

निजी मदरसे कभी बंद नहीं किये जाएंगे, यह मुसलमानों को जिंदा रखेंगे : असम विधानसभा उपाध्यक्ष

By भाषा | Updated: November 3, 2020 14:15 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन नवंबर असम विधानसभा के उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमीनुल हक लश्कर ने कहा कि निजी मदरसे कभी बंद नहीं किए जाएंगे क्योंकि “इन्होंने मुसलमानों को जीवित रखा है।”

असम सरकार ने सरकार द्वारा संचालित सभी मदरसों और संस्कृत स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है और इस संबंध में अधिसूचना के इस महीने जारी होने की उम्मीद है।

कछार जिले में रविवार को एक मदरसे की आधारशिला रखने के दौरान उन्होंने कहा, “क्या कोई मदरसा बंद हुआ है? ये मदरसे कभी बंद नहीं होंगे क्योंकि इन्होंने मुसलमानों को जीवित रखा है।”

उन्होंने कहा, “इन मदरसों से मौलाना और काजी निकले हैं। इन मदरसों में मस्जिदों के इमाम पढ़े हैं।”

उन्होंने कहा कि इन्हें कभी भी बंद नहीं किया गया।

शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की थी कि सभी सरकारी मदरसे बंद होंगे क्योंकि सरकार धर्मनिरपेक्ष समाज में धार्मिक शिक्षा का समर्थन नहीं कर सकती। उनके इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया की थी।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा, “अगर मदरसे बंद हों तब प्रदर्शन कीजिए। जब भाजपा सरकार द्वारा मदरसे बंद करने के लिये कांग्रेस प्रदर्शन करे तब उन्हें बताइए कि सिर्फ सरकारी मदरसे बंद होंगे।”

सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहे उनके इस बयान पर जब उनसे संपर्क किया गया तो लश्कर ने कहा कि सरकारी मदरसों को बंद करने से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक शिक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया, “सरकारी मदरसों से आकर कोई भी मस्जिद में शामिल नहीं हुआ। विपक्षी कांग्रेस और एआईयूडीएफ इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।”

सरमा ने पूर्व में कहा था कि असम में 610 सरकारी मदरसे हैं जिन पर सरकार 260 करोड़ रुपये वार्षिक खर्च करती है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह