लाइव न्यूज़ :

निजी कोविड टीकाकरण केंद्र एक मई से सीधे विनिर्माताओं से खरीद सकेंगे टीके

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल निजी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र एक मई से सीधे विनिर्माताओं से टीके खरीद सकेंगे और मौजूदा व्यवस्था बंद हो जाएगी जिसमें ऐसे केंद्रों को सरकार से टीके मिलते हैं और वे प्रति खुराक 250 रुपये तक लेते हैं।

उदारीकृत मूल्य निर्धारण और त्वरित राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण रणनीति के अनुसार पात्र लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण जारी रहेगा। इन लोगों में स्वास्थ्य कर्मी, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग शामिल हैं।

टीका बनाने वाली कंपनियां एक मई से पहले खुले बाजार में राज्य सरकारों को उपलब्ध होने वाली 50 प्रतिशत आपूर्ति के लिए मूल्य की अग्रिम घोषणा करेंगी।

इस कीमत के आधार पर राज्य, निजी अस्पताल, औद्योगिक प्रतिष्ठान टीका कंपनियों से टीकों की खुराकें खरीद सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दस्तावेज़ के अनुसार टीकाकरण के लिए निजी अस्पतालों द्वारा ली जाने वाली कीमतों पर नजर रखी जाएगी। इसमें कहा गया है कि अभी निजी टीकाकरण केंद्रों को सरकार से टीकों की खुराक मिलती हैं और वे 250 रुपये प्रति खुराक तक वसूल करती हैं।

टीका कंपनियां सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) द्वारा मंजूर टीकों की 50 प्रतिशत आपूर्ति भारत सरकार को करेंगी और शेष 50 प्रतिशत खुराकों की आपूर्ति राज्य सरकारों को और खुले बाजार में करने के लिए स्वतंत्र होंगी।

भारत सरकार के टीकाकरण केंद्रों के लिए पात्रता वहीं होगी जो अभी है। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति के योद्धा और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह