लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: रिपोर्ट में हुआ खुलासा, कांग्रेस के प्रचार को प्रभावित करने के लिए बीजेपी ने 3 महीने पहले बुक किए प्राइवेट जेट-हेलिकॉप्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2019 06:31 IST

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के चुनाव प्रचार को प्रभावित करने के लिए देश के प्राइवेट हेलिकॉप्टर को तीन माह पहले ही बुक करवा लिया था।

Open in App

लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हमेशा की तरह से इस बार भी राजनीतिक पार्टियों ने निजी विमान और हेलिकॉप्टर बुक किए हैं। लेकिन इस बार इस रेस में बीजेपी सबसे आगे नजर आ रही है। सत्ताधारी पार्टी ने प्रचार के लिए 50 प्राइवेट जेट और हेलिकॉप्टर बुक कराए हैं।

 ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के चुनाव प्रचार को प्रभावित करने के लिए देश के प्राइवेट हेलिकॉप्टर को तीन माह पहले ही बुक करवा लिया था। रिपोर्ट के अनुसार भारत में इतने प्राइवेट जेट और हेलिकॉप्टर नहीं हैं कि चुनाव के दौरान मांग को पूरा किया जा सके। ऐसे में बीजेपी पहले ही चुनाव प्रचार के मद्देनजर 20 प्राइवेट जेट और 30 हेलिकॉप्टर बुक कर चुकी है, जबकि कांग्रेस केवल 10 ही बुक करा सकी।

बिजनेस एयरक्राफ्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के सलाहकार और मार्टिन कंसल्टिंग के फाउंडर मार्क मार्टिन के अनुसार हमेशा की विपक्ष के अभियान को नायामयाब करने की कोशिश की जाती है। लेकिन इससे पहले एयरक्राफ्ट्स को लेकर इस तरह की होड़ कभी नहीं देखी गई जब दूसरी पार्टी की चुनावी क्षेत्रों में पहुंच को प्रभावित करने के लिए एक पार्टी ने ज्यादा एयरक्राफ्ट बुक करा लिए। 

एयरक्राफ्ट औसतन 45 दिन के लिए बुक किए जाते हैं। किराया डेढ़ से दो लाख रुपए प्रति घंटा होता है। वहीं, ऑपरेटरों से एयरक्राफ्ट बुक करते हैं और राजनीतिक पार्टियों को उपलब्ध कराते हैं। इससे गोपनीयता बरती जाती है।

भाजपा से 22 सालों से जुड़े कार्यकर्ता गुलाब सिंह पंवार ने सत्ताधारी पार्टी के लिए पांच एयरक्राफ्ट बुक करवाए हैं। उन्होंने पार्टी को मिले अनुचित लाभ के आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में है, इसलिए हमारी जरूरतें ज्यादा हैं। 

यह पहली बार नहीं है, जब भारत में राजनीतिक ट्रांसपोर्ट मुद्दा बना हो। इससे पहले कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 2014 के प्रचार अभियान के लिए फंड देने वालों का नाम न उजागर करने को लेकर निशाना साध चुकी है। कांग्रेस ने मोदी पर प्रचार के दौरान उद्योगपति गौतम अडानी का हेलिकॉप्टर इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह