लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट अस्पतालों को करना होगा कोरोना पीड़ितों का फ्री इलाज, जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 6, 2020 18:38 IST

राजस्थान हाई कोर्ट ने प्राइवेट और चैरिटेबल अस्पतालों को कोरोना मरीजों का समुचित इलाज मुफ्त करने के निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान हाई कोर्ट ने प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना पीड़ितों का फ्री इलाज करने के लिए कहा है।कोर्ट ने कहा कि ये अस्पताल प्रदेश सरकार से रियायती दरों पर जमीन और विभिन्न सुविधाएं लेते हैं।

जयपुर।राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार से रियायती दरों पर जमीन और विभिन्न सुविधाएं लेने वाले निजी अस्पतालों एवं चैरिटेबल अस्तपालों को कोरोना मरीजों का सरकार की एडवायजरी के अनुसार समुचित इलाज मुफ्त करने के निर्देश दिए हैं।

न्यायाधीश गोरधन बाढ़दार और न्यायाधीश बी के सोनगरा ने यह आदेश सरकार के जवाब के आधार पर शुचि सिंघवी जैन की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। प्रदेश सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने एडवायजरी पेश की। 

एडवोकेट समीर जैन ने बताया कि कोर्ट ने 12 मई को सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में सरकार द्वारा जारी किए गए सर्कुलर आदि मांगे थे और महाधिवक्ता ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एसीएस द्वारा 30 मई को जारी एडवायजरी प्रस्तुत की।

एडवायजरी में सरकार ने कहा कि सरकार से रियायतें और सुविधाएं लेने वाले निजी अस्पताल और चैरिटेबल अस्पताल कोरोना और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों का उपचार करने के बजाय उनको सरकारी एवं अन्य अस्पतालों में जाने को बाध्य कर रहे हैं। यह वैश्विक महामारी के दौर में अमानवीय होने के साथ ही सामाजिक, नैतिक और व्यावसायिक दायित्वों से बचना है, जबकि सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे को गंभीरता से ले चुका है।

राजस्थान में कोरोना वायरस की चपेट में 10 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राजस्थान में अब तक 10084 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 218 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। आंकड़ों के अनुसार राजस्थान अब तक 7359 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं और कोरोना के 2507 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाराजस्थानकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां