लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में निजी अस्पतालों ने कोविड टीके की 4.01 लाख खुराकें दी; सरकार ने 1.73 करोड़ टीके लगाए

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:10 IST

Open in App

अमरावती, 12 जुलाई आंध्र प्रदेश में निजी अस्पतालों ने अब तक कोरोना वायरस टीकों की केवल 4.01 लाख खुराकें दी है, जबकि सरकार अब तक 1.73 करोड़ खुराकें दे चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, निजी अस्पतालों में 18-44 आयु वर्ग के 2,04,569 लोगों को कोविशील्ड, 1,12,473 लोगों को कोवैक्सीन और 20,215 लोगों को स्पूतनिक-वी के टीके लगाए गए। 45 से अधिक आयु वर्ग में, 22,990 को कोविशील्ड टीका, 39,609 को कोवैक्सिन और 1,883 को स्पुतनिक-वी मिला है।

हालाँकि, सरकार मुख्य रूप से स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मार्चे के कर्मियों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को केवल कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीके दे रही है।

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए, 18-44 वर्ष की आयु की करीब 20 लाख माताओं, जिनके बच्चे पांच साल से कम उम्र के हैं, को टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह में रखा गया है। तदनुसार, पहचान की गई सभी 19,60,513 माताओं को पहली खुराक दी गयी है, लेकिन उनमें से केवल 20,830 को ही अब तक दूसरी खुराक मिली है।

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि शिक्षा और काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने वाले 18-44 आयु वर्ग के 27,045 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई। उनमें से 2,513 को दूसरी खुराक भी मिल चुकी है।

स्वास्थ्य कर्मियों की श्रेणी में 4,74,709 में से 4,68,621 (98.72 प्रतिशत) को पहली खुराक और 3,17,811 को दूसरी खुराक दी गई है।

पहचान किए गए 13,01,696 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में से 12,77,638 (98.15 फीसदी) ने पहली खुराक ली, जबकि केवल 4,81,741 को कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें मिलीं। 45 से अधिक आयु वर्ग में, 1,33,07,889 पात्र लाभार्थियों में से केवल 70.70 प्रतिशत को ही पहली खुराक दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर