लाइव न्यूज़ :

निजी अस्पतालों ने दो अगस्त तक कोविड-19 टीकों की 3.56 करोड़ खुराक खरीदी : सरकार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त देश में निजी अस्पतालों ने दो अगस्त तक कुल 3.56 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके खरीदे और उनके द्वारा खरीदे गए टीकों का सरकारी टीकाकरण केंद्रों में पुन: आवंटन नहीं किया गया। लोकसभा में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि निजी अस्पतालों द्वारा कोविड रोधी टीकों की मांग कोविन पोर्टल पर भेजी जाती है और इसके जरिए केंद्र, राज्य सरकारों तथा टीका निर्माताओं के साथ समन्वय करके निजी अस्पतालों को टीके मुहैया करवाता है। उन्होंने कहा, ‘‘टीकों की उपलब्धता के आधार पर निजी अस्पताल टीकाकरण के कार्यक्रम को तैयार करते हैं और कोविन पोर्टल पर उसे डालते हैं।’’

मंत्री ने बताया, ‘‘दो अगस्त, 2021 तक निजी अस्पतालों ने कोविड रोधी टीकों की 3.56 करोड़ खुराक खरीदी। निजी अस्पतालों द्वारा खरीदे गए टीके सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर पुन: आवंटित नहीं किए जाते।’’

पवार सरकारी केंद्रों और निजी अस्पतालों को जनवरी 2021 से 75:25 के फॉर्मूला पर जारी किए गए कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकों से जुड़े सवाल का जवाब दे रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे