लाइव न्यूज़ :

गुजरात के सरकारी अस्पतालों में निजी चिकित्सक भी इलाज कर सकेंगे, इस संबंध में नीति जल्द

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:21 IST

Open in App

गांधीनगर, नौ मार्च स्वास्थ्य विशेषज्ञों की कमी से निपटने के लिए गुजरात सरकार जल्दी ही एक नीति लाएगी जिससे सरकारी अस्पतालों में निजी चिकित्सक भी मरीजों का इलाज कर सकेंगे।

विधानसभा में सरकारी अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार भी देख रहे पटेल ने सदन में कहा कि दिसंबर 2020 तक विभिन्न सरकारी अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों के 58 पदों को भरा जाना था।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर डॉक्टर डिग्री लेने के बाद बॉड की समय सीमा पूरे होने तक सरकारी अस्पतालों में काम करते हैं और फिर निजी प्रैक्टिस करते हैं।

पटेल ने कहा कि डॉक्टरों की अनुपलब्धता का मुख्य कारण यह था कि पहले गुजरात में एमबीबीएस की सीटें कम थीं।

उन्होंने कहा, “लेकिन अब गुजरात में चिकित्सा की 5,500 सीटें हैं। मुझे विश्वास है कि भविष्य में हमें और डॉक्टर मिलेंगे।”

पटेल ने कहा कि अभी तक सरकारी अस्पतालों में निजी चिकित्सकों को मानद सेवाएं देने की इजाजत नहीं है। यह रोक हटेगी। अब हमने प्रसिद्ध निजी चिकित्सकों की सेवाएं लेने का फैसला किया है। राज्य सरकार इस संबंध में जल्द ही एक नीति लाएगी।

उन्होंने कहा कि कई नजी चिकित्सक समाज सेवा करना चाहते हैं। नई नीति के तहत वे सरकारी अस्पतालों में मरीजों का उपचार कर सकेंगे और मेडिकल छात्रों को पढ़ा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र