लाइव न्यूज़ :

12वीं कक्षा के प्राइवेट व पत्राचार छात्र औपबंधिक दाखिले के लिए लिए कर सकते हैं आवेदन : न्यायालय

By भाषा | Updated: September 6, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा के प्राइवेट, पत्राचार और दूसरे कंपार्टमेंट के छात्र औपबंधिक आधार पर उच्च अध्ययन के लिए दाखिले की खातिर आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें परिणाम घोषित होने के सप्ताह के अंदर संबंधित संस्थानों के समक्ष पेश करने होंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से पेश वकील ने न्यायालय को बताया कि 12वीं कक्षा के प्राइवेट, पत्राचार और दूसरे कंपार्टमेंट के छात्रों के परीक्षा परिणाम 30 सितंबर तक घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की वेबसाइट के अनुसार, पत्राचार छात्र वे हैं जो पत्राचार विद्यालय में पंजीकृत हैं जहां समाज के कमजोर तबकों या बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वालों को अध्ययन सामग्री मुहैया करायी जाती है।

न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने गौर किया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से पेश वकीलों ने उसके समक्ष कहा है कि ऐसे छात्र औपबंधिक आधार पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पीठ में न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार भी शामिल हैं। पीठ ने कहा, ‘‘दूसरे शब्दों में, याचिकाकर्ता औपबंधिक आधार पर उच्च अध्ययन करने के लिए प्रासंगिक पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकता है... यह हलफनामा दे सकता है कि सीबीएसई द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के एक सप्ताह के भीतर संबंधित कॉलेज / संस्थान को प्रस्तुत किए जाएंगे।"

न्यायालय एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें शिकायत की गयी थी कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा के प्राइवेट, पत्राचार और दूसरे कंपार्टमेंट के छात्रों के परीक्षा परिणामों की घोषणा में देरी हो सकती है तथा ऐसे छात्र उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश से वंचित रह सकते हैं।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा के करीब एक लाख ऐसे छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं, जबकि नियमित छात्रों के परीक्षा परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया