लाइव न्यूज़ :

‘फेस्टिवल सीजन’ के नाम पर निजी विमानन कंपनियां यात्रियों को लूट रहीं हैं, भाकपा ने कहा, केंद्र सरकार कार्रवाई करे

By भाषा | Updated: March 2, 2020 17:51 IST

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने सोमवार को कहा कि निजी विमानन कंपनियों के लिये त्याहारों का समय यात्रियों को लूटने का नया तरीका बन गया है। इसमें विमानन कंपनियां सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों से ‘फेस्टिवल सीजन’ के नाम पर अधिक किराया वसूलने लगती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी से प्रमुख शहरों की हवाई यात्रा का किराया सामान्य किराये की तुलना में तीन गुना तक बढ़ा दिया है। विमानन कंपनियों और भारत सरकार के बीच हुए सेवा शर्तों संबंधी समझौते का सरासर उल्लंघन है।

भाकपा ने निजी क्षेत्र की विमानन कंपनियों पर त्योहार के नाम पर यात्रियों से नियमों की अनदेखी कर बढ़ा हुआ किराया वसूलने का आरोप लगाते हुए सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने सोमवार को कहा कि निजी विमानन कंपनियों के लिये त्याहारों का समय यात्रियों को लूटने का नया तरीका बन गया है। इसमें विमानन कंपनियां सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों से ‘फेस्टिवल सीजन’ के नाम पर अधिक किराया वसूलने लगती हैं।

अनजान ने नागर विमानन मंत्री का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि होली के दौरान निजी विमानन कंपनियों ने विभिन्न राज्यों की राजधानी से प्रमुख शहरों की हवाई यात्रा का किराया सामान्य किराये की तुलना में तीन गुना तक बढ़ा दिया है।

उन्होंने आगामी सात मार्च को मुंबई से लखनऊ का किराया 15 हजार रुपये वसूले जाने की घटना का हवाला देते हुये कहा कि यह निजी विमानन कंपनियों और भारत सरकार के बीच हुए सेवा शर्तों संबंधी समझौते का सरासर उल्लंघन है।

अनजान ने कहा कि सामान्य दिनों में मुंबई से लखनऊ का किराया छह हजार रुपये है। उन्होंने कहा कि सभी त्योहारों से पहले विमानन कंपनियों द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की प्रवृत्ति सामान्य हो गई है। इसे देखते हुए सरकार को इस मामले में तत्काल दखल देना चाहिए। 

टॅग्स :दिल्लीमुंबईनरेंद्र मोदीहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया