लाइव न्यूज़ :

निजता एक ऐसा अधिकार है जिसका सम्मान करना होगा : यूएनजीए निर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:50 IST

Open in App

(मानस प्रतीम भुइयां)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76 वें सत्र के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुए अब्दुल्ला शाहिद ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘निजता’’ एक ऐसा अधिकार है जिसका सभी सभ्य देशों के संविधान द्वारा संरक्षण किया गया है और इसका सम्मान करना होगा।

उन्होंने पेगासस जासूसी विवाद से उपजी चिंताओं का जिक्र करते हुए यह कहा।

शाहिद, मालदीव के विदेश मंत्री हैं। वह यूएनजीए के 76 वें सत्र के अध्यक्ष के तौर पर भारत के तीन दिनों के दौरे पर हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि डिजिटल संचार को शासित करने वाला डिजिटल नियम-कायदा एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘निजता एक ऐसा अधिकार है जिसका सभी सभ्य देशों के संविधान द्वारा संरक्षण किया गया है और इसका सम्मान करना होगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या निजता से जुड़े मुद्दों का हल करने के लिए मौजूदा ढांचे में सुधार करने की जरूरत है, उन्होंने इसका हॉं में जवाब दिया।

भारत सहित कई देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, नेताओं और अन्य की जासूसी के लिए पेगासस सॉफ्टवेयर के कथित इस्तेमाल से निजता से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता पैदा हुई है।

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन के मुताबिक फोन स्पाइवेयर से पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य को निशाना बनाया गया तथा उनसे जुड़ी जानकारी एक इजराइली कंपनी द्वारा विभिन्न सरकारों को बेची गई।

विश्व के विभिन्न देशों में मानवाधिकारों के हनन को लेकर चिंता से जुड़े एक सवाल के जवाब में शाहिद ने कहा, ‘‘सभी के अधिकारों का सम्मान करना, उम्मीद की उन पांच किरणों में एक है जिन्हें मैं ला रहा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल, मेरा मानना है कि मानवाधिकार देशों का और बहुपक्षवाद में लोगों का विश्वास जीतने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और न्यूयार्क स्थित जिनेवा सभा की एक सराहनीय भूमिका रही है। ’’

शाहिद, सात जून को यूएनजीए अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और इस हैसियत के साथ वह प्रथम देश के तौर पर भारत के दौरे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह