लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर में रिहा कैदी अगले आदेश तक नहीं करेंगे आत्मसमर्पण : न्यायालय

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आदेश दिया कि उसके सात मई के निर्देश पर कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान राज्यों की उच्चाधिकार प्राप्त समितियों द्वारा रिहा किए गए कैदियों को अगले आदेश तक समर्पण करने के लिए नहीं कहा जाएगा।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ ने राज्य सरकारों और उनकी उच्चाधिकार प्राप्त समितियों को निर्देश दिया कि जेलों में भीड़ कम करने के लिए कैदियों की रिहाई पर उसके आदेश को लागू करने में अपनाए गए नियमों की जानकारी पांच दिन के भीतर दाखिल की जाए।

न्यायालय ने हरियाणा और त्रिपुरा की उच्चाधिकार प्राप्त समितियों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे कैदियों को रिहा करने के लिए अन्य आधारों के साथ ही वृद्धावस्था और रोगों जैसे पहलुओं पर विचार करती रही हैं।

शीर्ष अदालत ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) से राज्यों की उच्चाधिकार प्राप्त समितियों द्वारा सात मई के आदेश को क्रियान्वित करने के लिए अपनाए गए नियमों का विवरण मिलने के बाद एक रिपोर्ट दायर करने को भी कहा।

पीठ ने कहा कि उच्चाधिकार प्राप्त समितियों द्वारा रिहा किए गए कैदियों से अगले आदेशों तक जेल में वापस समर्पण करने के लिए नहीं कहा जाए।

मामले में न्यायमित्र के रूप में अदालत की मदद कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने सुनवाई के शुरू में कहा कि उन्हें कुछ वकीलों से सूचना मिल रही है कि दूसरी लहर के दौरान सात मई के आदेश के अनुपालन में रिहा किए गए कैदियों से वापस समर्पण करने को कहा जा रहा है।

कोविड-19 मामलों में ‘‘अभूतपूर्व वृद्धि’’ का संज्ञान लेते हुए, पीठ ने सात मई को उन सभी कैदियों को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया था जिन्हें पिछले साल जमानत या पैरोल दी गई थी।

इसने पाया था कि देश भर में लगभग चार लाख कैदियों वाली जेलों में भीड़भाड़ कम करना कैदियों और पुलिसकर्मियों के "स्वास्थ्य और जीवन के अधिकार" से संबंधित मामला है।

शीर्ष अदालत ने कहा था कि जिन लोगों को पिछले साल मार्च में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की उच्चाधिकार प्राप्त समितियों द्वारा जमानत पर रिहा करने की अनुमति दी गई थी, उन्हें किसी पुनर्विचार के बगैर ही समान राहत दी जाए।

मामले में अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो