लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर की जेल में अधिकारी की औचक जांच के बाद भड़के कैदी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:58 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ अप्रैल जम्मू कश्मीर की पुलवामा जिला जेल में जेल के कर्मचारियों द्वारा एक बैरक की अचानक जांच किये जाने के दौरान दंगा भड़क उठा। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

जेल विभाग की प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा जेल में कुछ संदिग्ध गतिविधि के बाद अधिकारियों के औचक जांच करने पर कैदी हिंसा पर उतारू हो गए।

उन्होंने बताया, ‘‘कैदियों ने ईंट-पत्थर फेंके और कुछ भवनों में तोड़फोड़ की, लाइट, सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया...कुछ कैदियों ने फरार होने की भी कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।’’

डीजीपी (जेल) वीके सिंह ने जेल परिसर का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘डीजी ने घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने समेत विभिन्न पहलुओं की जांच करने और नुकसान का पता लगाने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण