लाइव न्यूज़ :

जिला जेल में कैदियों ने किया हंगामा, 19 के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 13, 2021 13:18 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 13 अगस्त बलिया जिला कारागार में मोबाइल और सिम कार्ड मिलने के बाद कैदियों ने हंगामा किया और इस दौरान उन्होंने एक कर्मचारी का कथित तौर पर गला दबाने का भी प्रयास किया।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस घटना में जेल अधिकारी सहित तीन जेलकर्मी घायल हो गए। उपद्रव मामले में बृहस्पतिवार को 19 कैदियों के विरुद्ध नामजद व 100 से अधिक अज्ञात कैदियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।

जेल अधीक्षक उदय मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि 11 अगस्त (बुधवार) को जिला जेल में तलाशी के दौरान कैदियों के पास से 14 मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड मिले थे, इसके बाद कैदी भड़क गए और उन्होंने हंगामा किया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जेलकर्मी जितेंद्र कश्यप बैरक खोलने पहुंचे तो उन पर कैदियों ने हमला किया और उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। कश्यप ने इस मामले में बलिया शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है ।

बलिया शहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि कश्यप की शिकायत पर 19 कैदियों के विरुद्ध नामजद व 100से अधिक अज्ञात कैदियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है ।

सूत्रों के अनुसार जिला जेल में कल से कैदियों ने भूख-हड़ताल शुरू कर दी है । मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि कुछ कैदी माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू