लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर जेल में अनपढ़ कैदियों को साक्षर बनाएंगे कैदी शिक्षक

By भाषा | Updated: February 23, 2021 12:19 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 23 फरवरी फतेहपुर जिले की जेल में बंद विचाराधीन अनपढ़ कैदियों को साक्षर बनाने की पहल के तहत यहां 250 अनपढ़ कैदियों को पढ़ाने के लिए 11 कैदी शिक्षक नियुक्त किये गए हैं।

फतेहपुर जिला जेल के अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने 'पीटीआई-भाषा' से मंगलवार को कहा, "जेल में कुल 1,400 विचाराधीन कैदी हैं, इनमें से 250 अनपढ़ कैदियों को छांटा गया है। ये सभी कैदी निरक्षर हैं, इन्हें साक्षर बनाने के लिए 11 शिक्षित कैदी शिक्षक नियुक्त किये गए हैं।"

उन्होंने कहा, "बैरक के बरामदे को कक्षा (क्लास रूम) बनाया गया है और यहीं पर ब्लैक बोर्ड लगाकर कैदियों को साक्षर बनाने के लिए प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक कक्षाएं लगाई जाएंगी।"

खान ने बताया कि निरक्षर कैदियों की पढ़ाई-लिखाई में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की आपूर्ति के लिए फतेहपुर शहर की सामाजिक संस्था 'ट्रुथ मिशन स्कूल' ने हामी भरी है। इसके लिए जेल कर्मियों से भी सहयोग लिया जाएगा।

खान ने कहा, "शिक्षा के अभाव में व्यक्ति अपराध करता है। हमारी कोशिश होगी कि साक्षर होकर जेल से रिहा होने वाला कैदी समाज की मुख्य धारा से जुड़े और अपने जीवनयापन के लिए कोई रोजगार कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?