पैरोल समाप्त होने पर जेल नहीं लौटा कैदी, मामला दर्ज
By भाषा | Updated: December 9, 2020 18:02 IST2020-12-09T18:02:53+5:302020-12-09T18:02:53+5:30

पैरोल समाप्त होने पर जेल नहीं लौटा कैदी, मामला दर्ज
जींद (हरियाणा), नौ दिसंबर चंडीगढ़ मॉडल जेल से आठ सप्ताह की पैरोल पर बाहर निकले हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी के जेल नहीं लौटने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
चंडीगढ मॉडल जेल के अधीक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कैदी बिजेंद्र हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। कोविड-19 के कारण 23 जून को उसे आठ सप्ताह का पैरोल दिया गया।
उन्होंने बताया कि पैरोल की अवधि बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दी गई। अवधि समाप्त होने पर भी वह जेल नहीं लौटा है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी गई है।
शहर थाना पुलिस ने बिजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।