लाइव न्यूज़ :

पेशी के दौरान अदालत से कैदी फरार

By भाषा | Updated: February 2, 2021 21:15 IST

Open in App

फतेहपुर, दो फरवरी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की एक अदालत से पेशी के दौरान मंगलवार को एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया और इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि गाजीपुर कस्बा का रहने वाला विचाराधीन कैदी शिवसरन उर्फ बजरंगी गैर इरादतन हत्या (304) के मामले में जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसे जेल से इसी मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) की विशेष अदालत में पेशी पर ले जाया गया था, जहां से पुलिस को चकमा देकर करीब साढ़े तीन बजे फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि कैदी के फरार होने की सूचना पुलिस को करीब चार बजे दी गयी और इस सिलसिले में एक मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी