अंबाला (हरियाणा), 13 जनवरी हरियाणा के अंबाला केंद्रीय कारागार में बुधवार सुबह 34 वर्षीय एक कैदी ने शौचालय में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि विजय पाल उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला था और हत्या के मामले में उसे सजा हुई थी। उन्होंने बताया कि कैदी ने चादर की मदद से फांसी लगा ली। उसे स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अब तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजन को जानकारी दे दी गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।