हरियाणा के जेल में कैदी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:46 IST2021-01-13T20:46:53+5:302021-01-13T20:46:53+5:30

Prisoner commits suicide in Haryana jail | हरियाणा के जेल में कैदी ने की आत्महत्या

हरियाणा के जेल में कैदी ने की आत्महत्या

अंबाला (हरियाणा), 13 जनवरी हरियाणा के अंबाला केंद्रीय कारागार में बुधवार सुबह 34 वर्षीय एक कैदी ने शौचालय में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि विजय पाल उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला था और हत्या के मामले में उसे सजा हुई थी। उन्होंने बताया कि कैदी ने चादर की मदद से फांसी लगा ली। उसे स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि अब तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजन को जानकारी दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prisoner commits suicide in Haryana jail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे