लाइव न्यूज़ :

जेल में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: March 12, 2021 14:21 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 12 मार्च चित्रकूट जिले की रगौली जेल में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में बंद एक कैदी ने बृहस्पतिवार की देर रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने शुक्रवार को बताया, "चित्रकूट की रगौली जेल में बृहस्पतिवार की देर रात विचाराधीन कैदी संतोष शुक्ला (50) ने बैरक के शौचालय में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। "

एसपी ने बताया कि जेल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार को दी।

उन्होंने बताया, "संतोष शुक्ला मऊ थाना क्षेत्र के छीबों गांव का रहने वाला था और उसे मऊ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पिछले माह जेल भेजा था।"

एसपी ने बताया कि उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है, मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह