लाइव न्यूज़ :

बरेली केंद्रीय कारा से फरार कैदी ने गिरफ्तार होने के बाद आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 4, 2021 14:40 IST

Open in App

बिजनौर, चार फरवरी उत्तर प्रदेश के बरेली केन्द्रीय कारागार से तीन दिन पूर्व फरार एक कैदी ने बिजनौर में गिरफ्तारी के बाद अस्थाई जेल मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

मरने वाला कैदी बिजनौर में 12 वर्ष पहले एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था ।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना किरतपुर के गांव मौजमपुर रायपुर मे 36 वर्षीय नरपाल उर्फ सोनू ने 14 फरवरी 2009 को थाना क्षेञ मे एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी और इस मामले में त्वरित अदालत प्रथम ने नरपाल को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 15 हजार के अर्थदंड की सजा सुनायी थी ।

पुलिस ने बताया कि बाद में नरपाल को बिजनौर जेल से बरेली केन्द्रीय कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया था ।

अधिकारी ने बताया कि नरपाल को बरेली जेल में नंबरदार बना दिया गया था और एक फरवरी को वह वहां से फरार हो गया, जिसके बाद बरेली संभाग के पुलिस महानिरीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने यहां दो फरवरी मंगलवार को जिले की किरतपुर पुलिस ने उसे रायपुर तिराहे से एक तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया । नरपाल ने पुलिस को बताया था कि बरेली जेल मे चल रहे निर्माण कार्य से उसने एक सरिया उठाकर उसे दीवार मे फंसाकर उसके सहारे जेल की दीवार फांद ली थी और बिजनौर स्थित अपने घर आया था ।

उन्होंने बताया कि नरपाल को गिरफ्तार कर बिजनौर के शेल्टर होम/अस्थाई जेल मे भेज दिया गया था जहां उसने बुधवार की आधीरात के बाद लोअर को रोशनदान में बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos