लाइव न्यूज़ :

जेल सुरक्षा: दक्षिणी राज्यों से सुरक्षा वाहिनियों को मंगाने पर विचार कर रहा पंजाब

By भाषा | Updated: July 12, 2019 21:20 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाषाई अवरोध के जरिये सुरक्षा कर्मियों को कैदियों के निकट जाने से रोकने के लिये सरकार दक्षिणी राज्यों से सुरक्षा बटालियनों (वाहिनियों) को मंगाने पर विचार कर रही है।

Open in App

चंडीगढ़, 12 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाषाई अवरोध के जरिये सुरक्षा कर्मियों को कैदियों के निकट जाने से रोकने के लिये सरकार दक्षिणी राज्यों से सुरक्षा बटालियनों (वाहिनियों) को मंगाने पर विचार कर रही है। यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उपायुक्तों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सिंह ने नियमित आधार पर व्यक्तिगत रूप से जांच करने और कैदियों की सलामती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘जेल कोई बूचड़खाना नहीं हैं, जहां कैदियों को रखा जाये और भूल जाया जाये।’’ सिंह ने कहा कि उन्हें व्यस्त रखने के रास्ते तलाशना बेहद जरूरी है। उन्होंने मादक पदार्थ मुक्त घोषित किये गये गांवों को प्रोत्साहन देने के सरकार के फैसले की घोषणा की।

इसके अलावा सिंह ने राज्य में ‘पानी की गंभीर स्थिति’ को लेकर भी चिंता जाहिर की और उपायुक्तों को पानी की बर्बादी पर लगाम लगाने तथा संबंधित जिले के लोगों में जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उपायुक्तों को अपने-अपने संबंधित जिलों में जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन की योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया