लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के साथ वैश्विक साझेदारी मजबूत करने को प्राथमिकता दी जाएगी : भारत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ व्यापक वैश्विक साझेदारी और अधिक मजबूत करने का लक्ष्य रखेगा तथा सभी स्तर पर संपर्क कायम रखेगा।

अमेरिका में जो बाइडेन के नये राष्ट्रपति के तौर पर बुधवार को शपथ ग्रहण करने और नया प्रशासन आने के आलोक में विदेश मंत्रालय ने यह कहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत सभी स्तर पर अमेरिका के साथ संपर्क कायम रखेगा और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंध को और अधिक मजबूत करने के लिए साथ मिल कर काम करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने आठ नवंबर के चुनाव में जो बाइडन के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी थी और इसके बाद 17 नवंबर को दोनों के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी, जिस दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बाइडन ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक साझेदारी मजबूत करने के लिए काम करने की अपनी रूचि दोहराई थी।’’

प्रवक्ता ने बाइडन प्रशासन के तहत भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य की रणनीति पर पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए यह कहा।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘20 जनवरी को राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रभार संभालने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजा...नया प्रशासन आ रहा है ऐसे में हम सभी स्तर पर संपर्क कायम रखेंगे तथा बहुआयामी द्विपक्षीय संबंध को और अधिक मजबूत करने के लिए काम करेंगे और साझा हित की वैश्विक चुनौतियों पर साथ मिलकर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?