लाइव न्यूज़ :

‘लाइफ हाउसिंग स्कीम’ के तहत उत्पीड़ित महिलाओं, बच्चों को दी जाएगी प्राथमिकता : मंत्री

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो जुलाई केरल के स्थानीय स्वशासन मंत्री एम. वी. गोविंदन मास्टर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की ‘लाइफ हाउसिंग स्क्रीम’ के तहत अब यौन उत्पीड़न/हिंसा और जघन्य अपराध की शिकार महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि पुनर्वास केन्द्र से निकलने के बाद उनके पास रहने के लिए अपना मकान हो।

स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) के मंत्री ने कहा कि वर्तमान में ऐसी महिलाओं और बच्चों को योजना के लाभार्थियों की श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है, इसलिए उन्होंने योजना के तहत उन्हें लाने का निर्देश दिया है।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने जिला स्तरीय समितियों को निर्देश दिया है कि वे महिला और बाल विकास विभाग द्वारा प्रदत्त सूची के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को चुनें। उन्होंने कहा कि फिलहाल यौन हिंसा/उत्पीड़न, तेजाब के हमले, घरेलू हिंसा, अन्य यौन हिंसा और अन्य बर्बर अपराधों को झेल चुकी महिलाओं और बच्चों के रहने की व्यवस्था निर्भया होम्स में की जाती है। हालांकि, जब उनकी समाज में वापसी की स्थिति बनती है तो उनके पास ठहरने या अपना कहने के लिए मकान नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया