लाइव न्यूज़ :

चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब में पात्र लोगों को कम से कम एक खुराक देना प्राथमिकता में : सूत्र

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, पात्र आबादी को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक देना सरकार की प्राथमिकता में है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इसके अलावा, कोविड-19 टीकाकरण के तहत 100 करोड़ खुराकें देने का महत्वपूर्ण लक्ष्य अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पूरा होने की संभावना है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक के साथ पात्र लोगों का टीकाकरण सरकार की प्राथमिकता में है।’’

देश में शुक्रवार तक कोविड-19 रोधी टीके की 78 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्र ने कहा है कि भारत की 20 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है और 62 प्रतिशत को कम से कम एक खुराक मिल चुकी है।

जितने टीकों का इस्तेमाल हुआ है उनमें से करीब 87.8 प्रतिशत कोविशील्ड हैं, जिसका निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है। करीब 12.11 प्रतिशत टीके भारत बायोटेक के कोवैक्सीन हैं और एक प्रतिशत से कम स्पूतनिक वी टीके हैं।

उत्तर प्रदेश में कम से कम 50 प्रतिशत लाभार्थियों को एक खुराक लग चुकी है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव के पहले शत-प्रतिशत आबादी को एक खुराक दिए जाने का लक्ष्य है। भारत में फाइजर और मॉडर्ना के टीकों में देरी पर सूत्रों ने कहा कि समय-समय पर निर्माताओं की मांगों में बदलाव के कारण इन टीकों को देश में उपलब्ध कराने में देरी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर