लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की जांच-उपचार एवं टीकाकरण में बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाए: राजस्थान भाजपा

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:32 IST

Open in App

जयपुर, 19 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए उसकी जांच, उपचार में बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को प्राथमिकता दिये जाने तथा उनके टीकाकरण की व्यवस्था घर के पास ही कराए जाने की मांग की है और इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।

पत्र के माध्यम से डॉ. पूनियां ने गहलोत से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस प्रबंधन से जुड़े शीर्ष विशेषज्ञों के अनुसार उम्रदराज, बुजुर्ग लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा सर्वाधिक है। उन्होंने लिखा है कि इस वैश्विक महामारी की पहली एवं दूसरी लहर में प्रदेश में कई बुजुर्ग लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है, इस तथ्य के बाद भी राज्य में बुजुर्ग व दिव्यांगों को टीकाकरण में सहूलियत नहीं दी जा रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को कोरोना वायरस की जांच तथा उपचार में प्राथमिकता दी जाए तथा उनके टीकाकरण की व्यवस्था उनके घर के आसपास ही की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह