लाइव न्यूज़ :

जन स्वास्थ्य के रूप में मानसिक देखभाल को प्राथमिकता दें: नायडू

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कोरोना वायरस जनित महामारी के बीच मानसिक देखभाल को जन स्वास्थ्य के मुद्दे के रूप में प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तेज गति की जीवनशैली से लोगों में तनाव और घबराहट हो सकती है।

नायडू ने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टकोण अपनाने से तनाव में कमी आ सकती है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उप राष्ट्रपति ने धार्मिक नेताओं से आध्यात्मिकता का संदेश युवाओं को देने का आग्रह किया। नायडू ने कहा कि भारतीय जीवनशैली पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखती है।

उन्होंने युवाओं से भारत के प्राचीन मूल्यों तथा परंपराओं को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। कम्बोडिया और वियतनाम में प्राचीन हिंदू मंदिरों पर दो तेलुगु पुस्तकों का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि उन मंदिरों की कला और वास्तुकला भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को दर्शाती है।

उन्होंने कांची कामकोटि पीठ के दिवंगत महंत स्वामी जयेन्द्र सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी और स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और कांची कामकोटि पीठाधिपति विजयेंद्र सरस्वती डिजिटल माध्यम से उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए