लाइव न्यूज़ :

सार्वभौम स्वास्थ्य कवरेज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल मे निवेश को प्राथमिकता दी जाए : डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के सदस्य देशों से सार्वभौम स्वास्थ्य कवरेज एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बुनियाद के तौर पर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल मजबूत करने को लेकर निवेश बढ़ाने का अनुरोध किया है।

साथ ही, डब्ल्यूएचओ ने यह जिक्र किया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल महामारी के खिलाफ बेहतर तैयारी करने और उससे निपटने में सक्षम बनाने में एक अहम भूमिका निभाती है।

डब्ल्यूएचओ के एक बयान के मुताबिक , डब्ल्यूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि मजबूत प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) प्रणालियां कोविड-19 महामारी का बेहतर तरीके से और त्वरित मुकाबला करने में सक्षम हैं, जबकि आवश्यक सेवाओं को न्यूनतम व्यवधान के साथ बरकरार रखा गया। ’’

बयान में कहा गया है कि क्षेत्रीय निदेशक ने एक उच्च स्तरीय डिजिटल बैठक में यह कहा, जिसमें सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री सार्वभौम स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाने के लिए और पीएचसी के लिए दक्षिण पूर्व क्षेत्रीय रणनीति पेश करने को लेकर शामिल हुए थे।

बैठक में मंत्रियों ने सार्वभौम स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने के लिए पीएचसी के महत्व पर जोर दिया।

डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय निदेशक ने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा बदलाव करने की जरूरत है कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल आजीवन उपलब्ध कराया जाए, जिसमें रोगों से बचाव और कल्याण पर जोर हो...जो लोगों व समुदायों की व्यापक जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां