सगाई से पहले 'पिता' लालू प्रसाद से मिले तेजप्रताप, लिया आशीर्वाद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 7, 2018 12:35 IST2018-04-07T12:35:37+5:302018-04-07T12:35:37+5:30

सगाई से पहले तेज प्रताप यादव शुक्रवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए और एम्स पहुंचकर पिता से मुलाकात की है।

prior to engagement tej pratap met father lalu yadav in aiims took blessings | सगाई से पहले 'पिता' लालू प्रसाद से मिले तेजप्रताप, लिया आशीर्वाद

सगाई से पहले 'पिता' लालू प्रसाद से मिले तेजप्रताप, लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप जल्द सगाई करने वाले हैं। ऐसे में सगाई से पहले तेज प्रताप यादव शुक्रवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए और एम्स पहुंचकर पिता से मुलाकात की है।

शुक्रवार को तेजप्रताप अपने पिता से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हुए थे जहां पिता से मिलकर उन्होंने सगाई के लिए आशीर्वाद लिया है। उन्होंने ट्वीट कर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की है।

तेजप्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम पर लाख मुसीबतें थोप दी जाएं, चाहे सारे षड्यंत्र हमारे खिलाफ ही खेल दिए जाएं, हमसे हमारी मुस्कान कोई नहीं छीन सकता। हम हर तूफान से खुशियों के पल ढूंढ ही लाएंगे। उन्होंने कहा कि पापा से मिलने दिल्ली गया तो उन्होंने आशीर्वाद की झड़ी लगा दी। हमारे समर्थकों का अडिग विश्वास हममें जान फूंकता है।


सजा काट रहे हैं लालू

लालू प्रसाद यादव इन दिनों चारा घोटाले के 4 मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल की सजा काट रहे हैं। फिलहाल खराब सेहत के कारण  उन्हें रांची से दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है और जल्द ठीक होने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली एम्स में आकर बेटे ने पिता से आशीर्वाद ली है।

तेज प्रताप की सगाई

तेज प्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से तय हो गई है। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की सगाई 18 अप्रैल को पटना में होगी। लेकिन हर किसी के सवाल है कि क्या अपने बेटे की खुशी में लालू शामिल होते हैं कि नहीं।


 

Web Title: prior to engagement tej pratap met father lalu yadav in aiims took blessings

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे