लाइव न्यूज़ :

जोखिम वाले देशों से आ रहे यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर की पूर्व बुकिंग अनिवार्य की गयी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 20 दिसंबर से छह बड़े हवाई अड्डों पर ‘जोखिम वाले’ देशों से पहुंच रहे यात्रियों को पहले से ही अनिवार्य तौर से आरटी-पीसीआर जांच बुक करानी होगी।

हालांकि उसने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को जांच की पूर्व बुकिंग में कोई दिक्कत होती है तो उसे विमान में चढ़ने से नहीं रोका जाना चाहिए।

ये छह हवाई अड्डे दिल्ली, मुंबई,कोलकाता,चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ‘जोखिम वाले देशों’ में ब्रिटेन समेत यूरोप के देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, जिम्बाव्बे , तंजानिया, हांगकांग, चीन, घाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और इजराइल हैं।

मंगलवार को जारी किये गये आदेश में नागर विमानन मंत्रालय ने कहा, ‘‘ यदि यात्री जोखिम वाले देशों से आ रहे हैं या उन्होंने पिछले 14 दिनों में इन देशों की यात्रा की है तो उनके वास्ते अनिवार्य तौर पर आरटीपीसीआर जांच बुक कराने के लिए एयर सुविधा पोर्टल में बदलाव किया जाएगा।’’

उसने कहा कि जब यात्री स्व-घोषणा प्रपत्र भरेंगे तब उन्हें एयर सुविधा मंच पर हवाई अड्डा वेबसाइट से जुड़ा एक लिंक नजर आयेगा।

उसने कहा, ‘‘व्यवस्था को स्थिर बनाने एवं यह सुनिश्चित करने कि यात्रियों को प्रीबुकिंग, भुगतान आदि में दिक्कत न हो , इसे पहले चरण में छह शहरों--दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में लागू किया जा सकता है।

उसने कहा कि यात्रियों की सहूलियत के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। इसका मतलब है कि यह नयी व्यवस्था 20 दिसंबर को प्रभाव में आ जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?