लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: February 17, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने देशभर में चलाये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करने और टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए कदमों पर चर्चा करने को लेकर बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान टीकाकरण अभियान का दायरा बढ़ाने के लिए इसमें निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को शामिल करने पर भी चर्चा की गई।

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव को यह जानकारी दी गई कि टीके के लाभार्थी के रूप में खुद से पंजीकरण करने का मंच उपलब्ध कराने वाला ‘को-विन’ डिजिटल ऐप का 2.0 प्रारूप तैयार हो गया है और बहुत ही जल्द इसे पेश किया जाएगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘टीकाकरण अभियान में निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को शामिल करने की योजना पर भी चर्चा हुई। इससे कोविड-19 टीकाकरण के लिए 50 वर्ष से अधिक आयु की आबादी वाली श्रेणी का पंजीकरण हो सकेगा। आबादी का यह हिस्सा, वर्तमान में टीकारकण किये जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के बाद प्राथमिकता समूह का एक तिहाई है। ’’

बयान में कहा गया है कि प्रधान सचिव को कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में हुई प्रगति की जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है, ‘‘आज अपराह्न तीन बजे तक, भारत में टीकाकरण कवरेज स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में 90.6 लाख खुराक को पार कर गया। इन आंकड़ों के अनुसार अमेरिका (5.52 करोड़) और ब्रिटेन (1.62 करोड़) खुराक के बाद विश्व में भारत इस मामले में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका और ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान शुरू हुए 60 दिन गये हैं, जबकि भारत में अभी 31 दिन ही हुए हैं। ’’

बयान में कहा गया है, ‘‘इस बात का जिक्र किया गया कि भारत 10 लाख से 70 लाख टीकाकरण को सबसे तेजी से पार करने वाला देश है। ’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों में 68.3 प्रतिशत को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों में 37.6 प्रतिशत को दूसरी खुराक और अग्रिम मोर्चे के 28.2 प्रतिशत कर्मियों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

मिश्रा को इस बात की भी जानकारी दी गई कि 13 देशों को सहायता के रूप में टीकों की आपूर्ति की गई है।

इसके अलावा, 14 और देशों को वाणिज्यिक अनुबंध के तहत टीके की आपूर्ति की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम