लाइव न्यूज़ :

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने चिकित्सा अपशिष्ट के शुरुआती स्तर पर निस्तारण की वकालत की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने शनिवार को चिकित्सा अपशिष्ट (बायो-मेडिकल वेस्ट) को शुरुआती स्तर पर निस्तारित करने की जरूरत बताई।

अपने कार्यालय द्वारा ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (कचरे से धन) मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता सारथी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय राघवन ने कहा कि जैव-चिकित्सा अपशिष्ट के निस्तारण पर बहुत स्पष्ट नियम हैं और समस्या यह नहीं है कि चिकित्सा अपशिष्ट का क्या किया जाना है।

उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान बड़ी मात्रा में पैदा हो रहे चिकित्सा अपशिष्ट के निस्तारण के संबंध में एक प्रश्न पर कहा, ‘‘आपको सुइयों को उनके कंटेनरों में रखकर विशेष तरीके से तोड़ना होगा। महामारी के दौरान इस्तेमाल कपड़ों को भट्टियों में डालने से पहले किसी अन्य तरीके से निस्तारित करना होगा।’’

राघवन ने कहा कि इनका निस्तारण दोनों ही तरह से बहुत महत्वपूर्ण है। एक तो सुरक्षा कारणों से ये अहम हैं और दूसरा, इन्हें निस्तारित करने वालों को विषैले या संक्रामक सामान को नहीं छूना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू