लाइव न्यूज़ :

प्रिंस हैरी ने मुझसे शादी का वादा किया था: महिला वकील ने अदालत में कहा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अप्रैल पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से विवाह करने के पलविंदर कौर के सपने को चकनाचूर कर दिया।

पेशे से वकील पलविंदर कौर खुद अपने मुकदमे की वकालत करने पेश हुई थीं और उन्होंने विवाह करने का ‘‘वादा पूरा नहीं करने’’ को लेकर प्रिंस हैरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, गिरफ्तारी वारंट की मांग की थी।

न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान की अदालत ने महिला वकील के प्रति सहानुभूति जतायी लेकिन उनकी याचिका आठ अप्रैल को खारिज कर दी।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता की बातें सुनने के बाद मुझे यह याचिका और कुछ नहीं बल्कि प्रिंस हैरी से शादी करने का दिवास्वपन लगती है।’’

उन्होंने यहां तक भी कहा कि यह तथा-कथित प्रिंस हैरी हो सकता है कि पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे में बैठा हो। शादी के संबंध में यह कथित वादा महिला वकील से एक ई-मेल के जरिए किया गया था।

याचिकाकर्ता नामों को लेकर भी कुछ भ्रम में हैं और उन्होंने प्रिंस हैरी की भाभी केट मिडलटन के नाम के साथ उनके नाम को मिला दिया है।

महिला वकील ने ब्रिटेन निवासी प्रिंस चार्ल्स मिडलटन के बेटे प्रिंस हैरी मिडलटन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने अदालत से अनुरोध किया है कि वह ब्रिटिश पुलिस को हैरी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे। साथ ही उसने प्रिंस हैरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की भी मांग की ताकि उनके विवाह में कोई देरी ना हो।

लेकिन इन सभी दलीलों का एकल पीठ पर कोई असर नहीं हुआ।

न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा, ‘‘यह याचिका व्याकरण और अनुरोध करने के ज्ञान, दोनों ही दृष्टिकोण से बहुत खराब है और इसमें याचिकाकर्ता और प्रिंस हैरी के बीच किसी ईमेल की बात की गयी है जिसमें उक्त व्यक्ति ने ईमेल भेजकर जल्दी ही विवाह करने का वादा किया है।’’

अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा कि क्या वह ब्रिटेन गयी हैं, तो उसने कहा कि नहीं वह नहीं गयी है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि बातचीत सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है और उसने प्रिंस चार्ल्स को भी संदेश भेजा है कि उसकी उनके बेटे के साथ सगाई हो चुकी है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह बात सभी जानते हैं कि फेसबुक, ट्विटर आदि सोशल मीडिया साइटों पर फर्जीखाते खोले जाते हैं और ऐसी बातचीत की सत्यता पर यह अदालत भरोसा नहीं कर सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी पूरी-पूरी संभावना है कि यह तथा-कथित प्रिंस हैरी पंजाब के गांव के किसी साइबर कैफे में बैठा हो और अपने लिए अच्छी संभावनाएं तलाश रहा हो।’’

अदालत ने कहा,‘‘ अदालत को इस याचिका पर संज्ञान लेने का कोई आधार नहीं मिला है और वह याचिकाकर्ता के साथ केवल सहानुभूति ही जता सकती है कि उसने ऐसी फर्जी बातचीत को सच मान लिया। लिहाजा, याचिका खारिज की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं