लाइव न्यूज़ :

प्रिंस चार्ल्स ने अपने 'प्रिय पिता' को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: April 11, 2021 00:49 IST

Open in App

लंदन, 10 अप्रैल प्रिंस फिलिप एवं महारानी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ने शनिवार को अपने ''प्रिय पिता'' को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह ''बेहद स्नेह एवं सराहना पाने वाली शख्सियत थे।''

प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में शुक्रवार को विंडसर कैसल में निधन हो गया।

चार्ल्स ने कहा कि उनके पिता ने महारानी, शाही परिवार, देश और राष्ट्रमंडल देशों को '' बेहद असाधारण एवं समर्पित सेवा'' दी।

शोकाकुल राष्ट्र को जारी एक बयान में प्रिंस चार्ल्स ने कहा कि उनके पिता प्रिंस फिलिप ''बेहद स्नेह एवं सराहना पाने वाली शख्सियत थे।''

प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को किए जाने का विवरण सामने आने के बाद चार्ल्स का बयान आया है।

इससे पहले, बकिंघम पैलेस ने घोषणा की अगले सप्ताह शनिवार को विंडसर में प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार की शुरुआत एक मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ होगी।

वहीं, लंदन, कार्डिफ, बेलफास्ट और एडिनबर्ग में शनिवार दोपहर से प्रत्येक मिनट पर एक गोला दागे जाने की दर से 41 तोपों की सलामी के साथ देश में आठ दिन के राष्ट्रीय शोक की शुरुआत हुई।

शाही परिवार की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, ‘‘महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसरों पर देश भर में तोपों की सलामी देने की परंपरा कम से कम 18वीं सदी से शुरू हुई और कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार 14वीं सदी में भी तोपों की सलामी दी गई है। उस दौरान बंदूकें, तोप और बारुद बड़े पैमाने पर बनना शुरू हुआ था।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘महारानी विक्टोरिया के निधन पर 1901 में भी ऐसे ही तोपों की सलामी दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?