लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के दौरे ने हमें और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया : जाइडस कैडिला के प्रमुख

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद के निकट स्थित जाइडस कैडिला इकाई का दौरा किए जाने के बाद फार्मा कंपनी का कहना है कि इससे उन्हें और बेहतर करने का प्रोत्साहन मिला है।

फार्मा कंपनी अहमदाबाद के निकट स्थित अपनी इकाई में कोरोना वायरस के टीके के विकास पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री टीके के विकास का जायजा लेने के लिए शनिवार को तीन शहरों के दौरे पर थे।

कंपनी के अध्यक्ष पंकज पटेल ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे जाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। इस दौरे ने हमें और तेजी से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है।’’

पटेल ने कहा, ‘‘समस्या के संबंध में उनका ज्ञान और उनके दिशा-निर्देश हमारे वैज्ञानिकों और हम सभी के लिए मूल्यवान हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत की ओर देश की यात्रा में... 1,800 वैज्ञानिक और जाइडस के 25,000 कर्मचारी... लगातार प्रयास कर रहे हैं और कोविड-19 के इलाज तथा उसका पता लगाने के सुरक्षित तथा प्रभावी तरीकों के ईजाद के लिए काम कर रहे हैं।’’

कंपनी ने इससे पहले कहा था कि उसके टीके जाकोवी-डी के पहले चरण का क्लिनिकल परीक्षण पूरा हो चुका है और अगस्त से दूसरे चरण का परीक्षण शुरू हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग