लाइव न्यूज़ :

गरीब की जिंदगी बदलने की प्रधानमंत्री की सोच ले रही है मूर्त रूप : योगी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 18:29 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए गरीब की जिंदगी में बदलाव लाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच मूर्त रूप ले रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उत्तर प्रदेश के 610000 लाभार्थियों के खाते में 2690.77 करोड़ रुपए की धनराशि के डिजिटल अंतरण के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के हर गरीब, किसान, मजदूर, महिला, नौजवानों को केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअल माध्यम से शिरकत की।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हर गरीब के आवास के सपने को साकार किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास देश और प्रदेश के हर गांव में निर्मित हो रहे हैं।

शहरी क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के आवास बनाये जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से गरीब के जीवन में परिवर्तन की प्रधानमंत्री जी की सोच मूर्तरूप ले रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की घोषणा की थी और उसी साल 20 नवम्बर को प्रदेश के आगरा से यह योजना शुरू हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत राज्य में अब तक 14 लाख 61 हजार गरीब परिवारों को आवास दिये गये हैं। इनमें से 14 लाख 33 हजार आवास पूर्ण हो गये हैं।

योगी ने कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों में से एक लाख 76 हजार आवासों के लाभार्थियों को पहली किस्त दी जा चुकी है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा 5.30 लाख आवासों के लाभार्थियों को पहली किस्त तथा 80 हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त प्रदान की जा रही है। इस तरह आज 6.10 लाख लाभार्थियों को 2690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उनके खातों में दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाकर केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया